फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बैंकों के निजीकरण के विरोध और अन्य तमाम मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने दो दिन तक हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। 15 और 16 मार्च को होने वाले हड़ताल में सभी कर्मचारियों से बैंक का काम बंद कर हड़ताल पर जाने का आह्वान किया गया है।
यह है हड़ताल का कारण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश किये बजट में दो सरकारी बैंकों और एक पब्लिक इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण की घोषणा की है। यह निजीकरण वित्त वर्ष 2021-22 में ही होगा। बैंक यूनियंस इस निजीकरण का विरोध कर रही हैं। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठन शामिल हैं। पीएसयू बैंकों के हड़ताल का आह्वान का साथ ग्रामीण बैंक भी दे रहे हैं
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मंत्री केदार शाह नें जेएनआई को बताया कि निजी करण के विरोध में सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे| नगर एक रेलवे रोड स्थित एसबीआई के सामने प्रदर्शन किया जायेगा| 16 को बैंक आफ बडौदा फतेहगढ़ में प्रदर्शन होगा|
निजीकरण के विरोध में कल से दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


