निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण का अधिकार जिलाध्यक्ष को

0
104

फर्रुखाबाद: आगामी नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा ने जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत को चुनाव संयोजक घोषित कर दिया है। डा. राजपूत संगठन के अगले चुनाव तक संगठन की कमान संभालेंगे। उनके अलावा दिनेश कटियार और रुपेश गुप्ता संयोजक पद के दावेदार थे। विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा की सभी कमेटियां भंग कर दी गयीं थीं। पिछले दिनों एक पूर्व मंत्री ने बतौर पर्यवेक्षक यहाँ आकर संयोजक की नियुक्ति के लिए लोगों से बात की थी। डा. राजपूत के साथ काम करने के लिए 10 सदस्यीय कमिटी बनायीं जाएगी। यह कमिटी मुख्य रूप से नगर पालिका चुनाव के लिए काम करेगी। अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में 7 सदस्यीय और नगर पंचायत क्षेत्रों में 5 सदस्यीय कमेटी बनेगी। यह पहला मौका है कि निर्वाचित अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। पिछली बार भी डा. भूदेव सिंह के मुकाबले दिनेश कटियार और रुपेश गुप्ता अध्यक्ष पद के दावेदार थे। उस समय भी फैसला भूदेव सिंह के पक्ष में हुआ थां। नगरपालिका चुनाव के बाद सदस्यता अभियान चलेगा और संगठन के चुनाव होंगे. यह भी सम्भावना है कि उनको अध्यक्ष मनोनीत कर दिया जाये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]