निकाय चुनाव : पुनरीक्षित मतदाता सूचियां जमा

0
91

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : निकाय चुनाव का डंका बजते ही चारो तरफ सरगर्मियां तेज हो गयीं है। नामांकन से लेकर मतगणना तक की सारी व्यवस्थायें अभी से ही पूरी करने में अधिकारी जुट गये हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुनरीक्षित मतदाता सूचियां अनंतिम रूप से जमा कर दी गयीं।

[adrotate banner="3"]

नगर निकाय निर्वाचन की पुनरीक्षित एवं अनंतिम मतदाता सूचियां शनिवार को प्रातः 10 बजे से ही तहसील सभागार कायमगंज में जमा करने के लिए बीएलओ की भीड़ जमा हो गयी। जिससे तहसील में काफी भीड़भाड़ रही। सभागार में नगर पालिका परिषद कायमगंज ,नगर पंचायत कम्पिल तथा नगर पंचायत शमशाबाद की वोटर लिस्टे जमा की गयी। कायमगंज नगर पालिका के 25 वार्डों  के 36 बूथों की,  कम्पिल नगर पंचायत के 10 वार्डो के 10 बूथों और नगर पंचायत शमशाबाद के 15 वार्डो के 27 पोलिंग बूथों के लिये संशोधित मतदाता सूचियां जमा कराने के लिए भारी भीड़ के बीच बीएलओ गर्मी में पसीना बहाते दिखे। वहीं तहसील में अन्य काम भी भीड़ के कारण प्रभावित रहे।

[adrotate banner="2"]