निकाय चुनाव की हाई कोर्ट में बुधवार को भी होगी सुनवाई, रोंक जारी

0
123

लखनऊ:इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित स्टे को कल तक के लिए बढ़ाया। अब अगली सुनवाई होगी 21 दिसंबर को। यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने इस मामले में कोई फैसला नहीं दिया। अब इस पर कल यानी बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। सोमवार को सरकार ने अपने हलफनामे में बताया था कि स्थानीय निकाय चुनाव मामले में 2017 में हुए ओबीसी के सर्वे को आरक्षण का आधार बनाया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]