‘निःशब्द’ रह गए अमिताभ

0
155

Amitabh Jia Khanक्या!!! जिया खान ??? क्या हुआ? क्या ये सही है? भरोसा नहीं होता!!!

[adrotate banner="3"]

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड अ‌भिनेत्री जिया खान की मौत पर टि्वटर कुछ ऐसे ही प्रतिक्रिया दी है। जिया खान की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड में भी शोक का माहौल है।

जिया खान की उम्र अभी महज 25 साल थी। उन्होंने निःशब्द से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की थी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में उनके को स्टार थे
इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ गजनी और अक्षय कुमार के साथ हाऊस फुल जैसी सुपरहिट फिल्में की थीं।

बॉलीवुड ‌अभिनेत्री जिया खान ने खुदकुशी की

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने ने मुंबई में जूहू स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनकी खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, पुलिस उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है| जिया का शव सोमवार को जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में फांसी के फंदे पर झूलती पाया गया। अपार्टमेंट में वे अपनी मां राबिया खान के साथ रहती थीं।

जिया खान का फिल्‍मी सफर
jia khanउनके शव को कॉर्नर कोर्ट कूपर अस्‍पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जिया खान को नफीसा खान के नाम से भी जाना जाता रहा है। बॉलीवुड में जिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘निःशब्द’ से की। फिल्म में अमिताभ बच्चन जिया के हीरो थे। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद जिया ने आमिर खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर मूवी ‘गजनी’ में काम किया। इस फिल्म में जिया के काम को बेहद सराहा गया। इसके बाद वह साजिद खान निर्देशित ‘हाउसफुल’ में भी नजर आईं।

[adrotate banner="2"]