नाले बंद करने के लिए बीजेपी ने दिया दो दिन का समय

0
88

mejar copyफर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया का सोमवार को शुभारम्भ है| जिलाधिकारी के हांथो मेले का शुभारम्भ किया जायेगा| जिसको लेकर मेले की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है केबल नालो को बंद करने के| जसके विरोध में भाजपा नेताओ ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है की यदि दो दिनोई में नाले बंद नही कराये गए तो बीजेपी सड़को पर उतरेगे|

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के सदर विधान सभा प्रभारी व पूर्व मंत्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने एक दर्जन से अधिक भाजपा नेताओ के साथ इसका कड़ा विरोध किया है| मेजर ने भौरव घाट पंहुचकर गंगा ने जा रहे नाले को बंद करने की बात कही है| उन्होंने कहा की उनके विधानसभा में ही नही गंगा को अबिरल व निर्मल करने के लिये वे कही भी विरोध करने को तैयार है|

उन्होंने कहा की प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी तक गंगा में गिर रहे गंदे नालो को बंद नही किया गया| यह विल्कुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा| मेले व गंगा के साथ लोगो की वर्षो पुरानी आस्था जुडी है| इसमे जहर घोलना किसी भी कीमत पर सही नही है| यदि दो दिन में प्रशासन नही जागा तो फिर बीजेपी का एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी प्रशासन की नींद उड़ाना जानता है|

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार, बीजेपी के नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]