नारी सम्मान के मिशन में रैली के माध्यम से दी शक्ति

0
196

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पूरे प्रदेश में शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को महिला एवंं बाल विकास विभाग के द्वारा रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया| प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अलर्ट है।
विकास खंड कार्यालय से रैली को वीडीओ श्रीप्रकाश और थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार को साथ लेकर निकाली गयी| मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल मिश्रा के निर्देश पर कस्बे के मुख्य मार्गों पर मिशन शक्ति अभियान की रैली निकाली गयी| इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही समस्या के समय टोल फ्री नम्बर 112 या नजदीक पुलिस चौकी पर सूचना देने की जानकारी दी गई।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]