नाबालिग भी FB पर करेंगे दिल खोल के पोस्ट

0
109

facebookसैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 18 साल से कम उम्र के अपने उपभोक्ताओं को पोस्टिंग की पूरी आजादी देते हुए उनके पोस्ट पर शेयरिंग के प्रतिबंध हटा लिए है। अब तक फेसबुक के नाबालिग उपभोक्ता सिर्फ अपने दोस्तों और दोस्तों के दोस्तों के साथ ही अपने स्टेटस अपडेट, फोटो और विडियो साझा कर सकते थे। लेकिन अब वे इनके अलावा आम लोगों के साथ भी अपने अपडेट साझा कर सकते है।

[adrotate banner="3"]

दुनिया की नंबर एक सोशल नेटवर्किंग साइट ने एक बयान में कहा है कि इसके लिए उन्हें अपनी सेटिंग में जाकर शेयरिंग के ऑपशन में पब्लिक करना होगा। फेसबुक ने कहा कि किशोर सोशल मीडिया का सबसे अधिक प्रयोग करते है। चाहे लोक कार्यक्रम की बात हो, सक्रियाता की या किसी नई फिल्म पर विचारो की, वे अपनी बात रखना चाहते है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
स्नैपचैट और वॉटस्अप जैसे नए मोबाइल एप्लिकेशनों के आने के बाद, जहां किशोरों को कहीं अधिक आजादी है। फेसबुक को अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। कंपनी ने कहा है कि पहले पहल कुछ पब्लिक पोस्ट करते समय नाबालिगों को चेतावनी दी जाएगी। लेकिन उसके बाद कोई चेतावनी भी नहीं दी जाएगी।

[adrotate banner="2"]