नाबालिग ने भाई व मां पर लगाया रुपये लेकर बलात्कार करवाने का आरोप

0
99

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कुम्हौली निवासी 17 वर्षीय कौशल पुत्री नत्थूलाल ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को प्रार्थनापत्र सौंपकर अपने भाई व मां पर रुपये लेकर कई लोगों से बलात्कार करवाने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

कोमल ने बताया कि उसकी मां जबरिया घर पर बाहरी लोगों को बुलाकर रुपये लेकर बलात्कार करवाती है विरोध किया तो मारापीटा। इतना ही नहीं कोमल ने आरोप लगाया कि उसके सगे भाई ब्रजमोहन व सुनील कुमार सहित पिता के ममेरे भाई जगदीश ने भी कई बार बलात्कार किया। यह कृत्य उसके साथ पिछले चार वर्ष से किया जा रहा है। एक माह पूर्व ब्रजमोहन व जगदीश मथुरा ले गये वहां भी बत्तमीजी करने का प्रयास किया। तो मथुरा से किसी तरह जान बचाकर घर पर आ गयी। घर पर तबियत खराब होने पर छिबरामऊ के एक चिकित्सक से इलाज कराया।

किशोरी ने एसपी से कहा कि उसकी मां मनोरमा, भाई ब्रजमोहन, सुनील व जगदीशचन्द्र मुझे जान से मारने की फिराक में हैं। किशोरी ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने व मेडिकल परीक्षण कराये जाने की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="2"]