नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर

0
129

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर में मंदबुद्धि माँ के साथ रह रही नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| पुलिस को मामले के सम्बन्ध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह सब्जी बेंचने कमालुद्दीनपुर चला गया था|  मेरी पत्नी मंदबुद्धि है| जब वह सब्जी बिक्री करने चला जाता है तो घर पर पत्नी के साथ 14 वर्षीय पुत्री ही रहती है| सब्जी विक्रेता नें बताया कि जब वह सब्जी बिक्री करनें के लिए चला गया तो पड़ोस की एक महिला मंजू उसके घर के बाहर आकर बैठ गयी और उसकी नाबालिक पुत्री को अपने घर भेजकर सुई धागा मंगाया| जब बालिका उसके घर गयी तो वहां पहले से मौजूद आरोपित ने उसकी पुत्री को कमरें में बंद कर बलात्कार किया| कुछ देर बाद पीड़िता अपने घर पंहुची और परिजनों को आपबीती बतायी| जब पीड़िता का पिता आरोपी के घर उलाहना लेकर गया तो उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया और जान से मारनें की धमकी दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]