नाग पंचमी पर महाकाल मंदिर में उमडा जनसैलाव

0
158

FARRUKHABAD :  सावन माह में नाग पंचमी पर तक्षक नाग चन्द्र मौलेश्वर की प्रतिमा की वर्ष में एक बार होने बाली विशेष पूजा में कृष्ण बहादुर अस्थाना के दिशा निर्देशन में मोहल्ला आराकसान स्थित महाकाल मंदिर में महंत मुनि अलौकिक महाराज तथा सुश्री अर्चना दीक्षित द्वारा सम्पन्न कराई गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

NAGPANCHAMI MAHAKALइस विशेष पूजा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। राजेश शाहजहांनपुर, श्याम हरदोई, मैनपुरी, एटा, कन्नौज, इटावा आदि जनपदों से भक्त चांदी के नाग नागिन का जोड़ा, वेल पत्र, धतूरा, दूध फल फूल मिष्ठान नारियल आदि अर्पित किये। महिलाओं ने भी पूजा में सम्मिलित होकर लम्बी कतारों में भगबान नाग चन्द्र मौलेश्वर के दर्शनों का पुण्य लिया।

मुनि अलौकिक महाराज नें बताया तक्षक नाग चन्द्र मौलेश्वर की प्रतिमा महाकाल मंदिर फर्रूखाबाद तथा उज्जैन में ही स्थित है। जो भक्त सच्चे ह्दय से पूजा अर्चना विधि विधान से करता है उस भक्त की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं तथा काल सर्प दोष के निवारण हेतु यह पूजा विषेष लाभदायक है।

[bannergarden id=”18″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]