नागरिकता संशोधन बिल की कांग्रेस नें जलाईं प्रतियां

0
129

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल 2019 को संविधान विरोधी करार दिया है। जिसके चलते कांग्रेसियों नें बिल की प्रतियों को फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया| कांग्रेस नें कहा कि सरकार इस बिल के जरिये भारत के संविधान को हटाकर आरएसएस के विधान को लाने की तैयारी कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी फतेहगढ़ के डॉ० भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए| जिसके बाद उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल 2019 की प्रतियों को आग के हबाले कर दिया| कांग्रेसियों नें कहा कि नागरिकता संशोधन बिल भारत के संविधान को हटाकर आरएसएस के विधान को लाने की ओर बढ़ाया गया कदम है। भारत का संविधान कहता है कि सबको बराबरी की नजर से देखो। भाजपा का नागरिकता संशोधन बिल कहता है कि देश के नागरिकों को बराबरी की नजर से नहीं बांटकर देखो।
इस  दौरान प्रदेश सचिवा कौशलेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष  मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, प्रमोद जैन, वसिमुज्मा खां, राकेश सागर, राजेश पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]