नसीमुद्दीन रहे मायावती के कलेक्शन अमीन: स्वामी प्रसाद

0
124

फर्रुखाबाद: योगी सरकार के के श्रमसेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा सुप्रीमो व् नसीमुद्दीन पर आक्रामक दिखे| उन्होंने बसपा को मरी हुई पार्टी बताया और कहा कि नसीमुद्दीन मायवती के कलेक्शन अमीन रहे| एकत्रित की गयी दौलत के साथ मायवती बहुत जल्द देश के बाहर भाग सकती है|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी नेता शैतान सिंह शाक्य के आवास पर आये स्वामी प्रसाद ने कहा कि उनके विभाग में पिछली सरकार ने जो योजनाये चलायी उनकी जाँच की जा रही है| सपा ने साइकिले केबल विधायको की सूची पर ही मजदूर मानकर रेबडी जैसी बाँट दी| अब सरकार मजदूरों के लिये विभिन्य योअनाये चला रही है| इस बाद पारदर्शिता के साथ साइकिल का वितरण किया जायेगा| पिछली सरकार में जागरूकता ना होने के कारण मजदूरों ने कम संख्या में पंजीकरण कराया था| अब अफसरों को रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिये गये है|

उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओ पर कहा कि सपा सरकार से कम योगी सरकार में अपराध हो रहा है| और जो अपराध आकर रहे है वह तत्काल जेल जा रहे है| उन्होंने मायावती पर तीखे हमले किये| श्री मौर्य ने कहा कि बसपा मरी हुई पार्टी है| आज नसीमुद्दीन पार्टी में नही लेकिन उन्होंने मायावती के लिये कलेक्शन अमीन की तरह कार्य किया| अब मायावती के पास इतनी दौलत है कि वह उसे लेकर बिदेश भी भाग सकती है|

[adrotate banner="2"]