नशे ने ले ली युवक की जान, साथी गम्भीर

maut1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती शुक्रवार की रात अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगपुर आये जनपद एटा दरियावगंज निवासी 24 विपिन पुत्र रधुराज सिंह की शराब पीने के बाद कार चलाने के कारण कार पलट गयी जिससे हालत गम्भीर होने पर उपचार के दौरान मौत हो गयी| जबकि उसके साथी की हालत चिंता जनक है|
ट्रेकटर चालक विपिन अपने दोस्त रवि के साथ कार से ससुराल पंहुचा था जिसके बाद उसने शाम को दोस्त के साथ शराब की दावत उडाई| जिसके बाद ग्राम वीरपुर के निकट से गुजरते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये| दोनों को देर रात 108 एम्बुलेंस के ईएमटी असलम ने लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| जिसके कुछ देर बाद ही विपिन ने दम तोड़ दिया| जबकि साथी रवि की हालत चिंता जनक बताई गयी है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|