नशीली शराब पीने से तीन दिन बाद आटो चालक की मौत

0
113

grameenफर्रुखाबाद: कंपिल थाना क्षेत्र के राईपुर चिनहटपुर निवासी 36 वर्षीय भगवान सिंह यादव पुत्र रामनरायन यादव की नशीली शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। भगवान सिंह दिल्ली से अपनी जमीन बेचने पैत्रक गांव आया था।

[adrotate banner="3"]

भगवान सिंह दिल्ली में अपनी पत्नी तुसी के साथ रह रहा था। वहीं वह आटो रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पाल रहा था। भगवान सिंह के एक छः साल का पुत्र राजीव व आठ साल का पुत्र संदीप है। भगवान सिंह के भाई प्रेमचन्द्र, विजेन्द्र, नन्हें व माता दीन गांव में ही रहते हैं। भगवान सिंह ने तकरीबन 13 साल पूर्व नेपाल की रहने वाली तुसी से विवाह कर लिया था। तब से वह दिल्ली में ही रह रहा था। भगवान सिंह के बड़े भाई बिजेन्द्र ने बताया कि वह बीती 4 फरवरी को भगवान सिंह दिल्ली से राईपुर में अपनी आठ बीघा खेती बेचने के लिए आया था। जिसकी उसने बातचीत भी कर ली थी। जमीन खरीद रहे व्यक्ति ने उसे बैनामे के कुछ रुपये भी दे दिये थे। तभी 9 फरवरी की शाम तकरीबन 5 बजे गांव के ही निकट दारू के ठेके से उसने दारू पी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।

[bannergarden id=”8″]

परिजन उसे कायमगंज प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र ले गये। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। तब से भगवान सिंह लोहिया अस्पताल में भर्ती था। बीती रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही है।

[adrotate banner="2"]