नशीला पदार्थ खिला जहरखुरानी ने उड़ायी नगदी व मोबाइल

0
103

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र किशन को बीती रात परिवहन निगम की बस में जहरखुरानियों ने शिकार बनाकर नगदी व मोबाइल उड़ा दिये। प्रातः संतोष को बस के परिचालक ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

दिल्ली में केबिल फैक्ट्री में मजदूरी करने वाला संतोष कई महीनों से अपने घर नहीं आया था। न ही रुपये भेज पाये थे। कई महीनों की कमाई को वह जेब में ही रखकर ला रहा था। तभी एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81 एपी 2723 में उसे एक जहरखुरानी ने अपना शिकार बना लिया और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये, मोबाइल के अलावा अन्य सामान उड़ा दिये। जानकारी होने पर बस के परिचालक ने संतोष को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परिजनों को सूचना दी गयी। परिजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="2"]