नवसृजित नगर पंचायतों का बजट जल्द उपयोग करें

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी| जिसमे कहा कि नवसृजित नगर पंचायतों के अवशेष बजट को शीघ्र उपयोग करनें की नसीहत दी गयी|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत खीमसेपुर,संकिसा की कार्य योजना एवं बजट शासन से प्राप्त हो गया है। नगर निकाय अधिसूचना जारी होने से पहले नगर पंचायत खीमसेपुर एवं संकिसा में आने वाली सभी ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत अकाउंट की शेष धनराशि से कार्यकर धनराशि का उपयोग करना सुनिश्चित करें अधिसूचना जारी होते ही खातों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नवसृजित नगर पंचायत में प्रस्तावित कार्य ग्राम पंचायत नहीं करा सकेंगे यह स्पष्ट बताना सुनिश्चित करे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]