नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराली शव छोड़कर फरार

0
103

FARRUKHABAD : संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात एक विवाहिता की मौत हो गयी। ससुरालीजन गाड़ी में शव छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।grameen

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी बाबूराम शाक्य ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री ममता का विवाह चार वर्ष पूर्व थाना जहानगंज क्षेत्र के चके नगला में किया था। बीते शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे मृतक ममता के चाचा दयाराम शाक्य के पास ममता के जेठ बलबीर का फोन आया और कहा कि उसकी भतीजी की तबियत खराब है। परिजन जब आईटीआई के निकट पहुंचे तो ससुरालीजन ममता को गाड़ी में ही छोड़कर मौके से फरार हो गये। पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शनिवार शाम तकरीबन साढे 9 बजे ममता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर स्थित डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममता के पिता बाबूराम, मां रामकली, भाई राजेन्द्र, मनोज, करन आदि ने दहेज उत्पीड़न में ममता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

घोड़ा नखास चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता ने शव का पंचनामा भरकर रविवार प्रातः पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]