डेस्क: 2019 साल का पहला चंदग्रहण 21 जनवरी को है। रविवार, 20 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से इसका सूतक लग चुका है।
चूंकि यह ग्रहण पौष पूर्णिमा पर लग रहा है इसलिए इसका महत्व भी बढ़ गया है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह खगोलीय घटना यहां बहुत महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों द्वारा सुपर ब्लड मून कहा जा रहा यह चंद्रग्रहण केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत के देशों में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और 11.12 बजे तक रहेगा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


