नवरात्र के प्रथम दिन नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

0
83

फर्रुखाबाद: नवरात्र के आगमन पर शहर के ज्यादातर मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। जगह जगह जागरण, हवन अनुष्ठान के साथ-साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

[adrotate banner="3"]

जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से आयोजित चतुर्थ भव्य शोभायात्रा के तहत बढ़पुर शीतला माता मंदिर से देर शाम 9 स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें मां दुर्गा, सरस्वती, गणेश, रामदरबार, बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री लक्ष्मी विष्णु, कृष्ण अर्जुन, मां काली, शिव परिवार आदि स्वरूपों को शोभायात्रा में शामिल किया गया। शोभायात्रा का प्रारंभ कमेटी के लोगों ने पूजा अर्चना के साथ किया। जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के ऊपर पुष्प वर्षा भी की। शोभायात्रा शीतला माता मंदिर से शुरू होकर घुमना, साहबगंज, लोहाईरोड, नाला मछरट्टा, चौक होते हुए गुडगांव देवी मंदिर पहुंची जहां आरती के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, दिलीप द्विवेदी, अवनीश द्विवेदी, अमन गुप्ता, दर्शन शर्मा, सुभाष वर्मा, नरेन्द्र सक्सेना, आलोक द्विवेदी, विपिन बाजपेयी, सुरेन्द्र सागर, अंशुल गंगवार, शिव गोपाल वर्मा, सुधांशु शुक्ला आदि लोगों ने व्यवस्था देखी।

[adrotate banner="2"]