नवरात्रि में देवी जागरण की धूम, देवी स्वरुप में रात भर कन्या बैठती है शेर पर

0
201

फर्रुखाबाद: नवरात्रि के मौके पर इन दिनों देवी जागरण की धूम मची है| शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नगर के कोने कोने में माँ के जयकारे सुनाई पड़ रहे है| इन कार्यकर्मो में युवा वर्ग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। देर रात घटियाघाट पर जागरण का आयोजन किया गया है जहाँ कानपुर के कलाकारों ने भजन से भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया|
Dr Jitendra Yadav
कानपुर की संगीत मण्डली के साथ आई गायिका किरण गुप्ता, ऋचा पाण्डेय और गायक मोनू तिलकधारी और अशोक मिश्र ने देवी के गीतों पर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया| जागरण का आयोजन मदन सिंह फौजी, दयाराम फौजी (प्रधान पति) और सोनू मिर्जा बेग ने किया था| कार्यक्रम में मेजर एस डी मेडिकल कॉलेज के निदेशक और समाजवादी पार्टी के नेता डॉ जितेन्द्र सिंह यादव और राकेश सिंह यादव ने सुबह आरती में प्रतिभाग कर माता का प्रसाद ग्रहण किया|

[adrotate banner="3"]

सबसे बड़ी बात फर्रुखाबाद के देवी देवी जागरण में जो देखने को मिलती है वो है देवी के स्वरुप में किसी कन्या का लगातार कई घंटे तक बैठना| इस देवी जागरण में भी शेर की सवारी पर माँ के स्वरुप में नौगाँव की दिव्या बैठी जिनसे सभी भक्तो ने आशीर्वाद लिया|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]