नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, फूलों व लड़ियों से सजे मंदिर

0
135


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)रविवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना करके पूजा की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखा गया। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर जा रहे हैं। घंटे व घड़ियालों की भक्ति धुन के बीच मंदिरों में माता की पूजा हो रही है। माता की जय जयकार से मंदिर परिसर गूंजने लगा है। भक्तों ने घरों में घट स्थापना व माता की चौकी सजाई। 
आज से मां दुर्गा के पावन दिनों के अराधना की शुरुआत हो गई है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की जा रही है। घरों में पूजा अर्चना के साथ ही मंदिरों में माता की प्रतिमा का श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने घरों पर मां भगवती की चौकी लगाकर कलश स्थापना की। फूलों व लड़ियों से सजे मंदिरों में भी भक्तों ने जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा के पाठ किए गए। शाम को भजन कीर्तन होंगे। शहर के गुरुगाँव देवी मन्दिर, मठिया देवी मन्दिर, भोलेपुर वैष्णो देवी मन्दिर, जेएनवी रोड़ स्थित गमा देवी मन्दिर, बढ़पुर शीतला माता मन्दिर आदि शक्तिपीठों पर शक्ति की उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही नजर आयी| मन्दिरों के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]