नवनियुक्त शिक्षकों को दिये गये नियुक्ति पत्र

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नव नियुक्त शिक्षकों को सीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बीच नियुक्ति पत्र सौंपे गये| जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल गये|
प्रदेश में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तृतीय चरण में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन,लखनऊ में आयोजित(अवशेष) 6696 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमे जनपद फर्रूखाबाद में चयनित 81 शिक्षकोें में से 10 शिक्षकों को  विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा रुपेश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किये|
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में नवनियु​क्त शिक्षकों को  शुभकामनाएं दी,उन्होंने कहा कि अध्यापक मुख्यमंत्री की मंशा के अुनरूप शिक्षण कार्य को प्रगति प्रदान करें,विद्यालयों में तैनाती के उपरान्त अपने क्षेत्र के एक-एक बच्चें का नामांकन कराकर अच्छी शिक्षा प्रदान कर अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी निभायें|  सीडीओ एम अरुन्मोली, बीएसए लाल जी यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]