नवजात बच्ची के शव को कूड़े के ढेर पर फेंका

0
155

फर्रुखाबाद:(कंपिल) फिर ममता का सीना चाक हो गया। एक कलियुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। जिसने भी यह देखा-सुना उसका कलेजा कांप उठा। कुड़ें के ढेर में नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| जिसके चलते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी में स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप कूड़े के ढेर पर नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा गया| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| मन्दिर में पूजा करने आने वाले लोगों नें मोहल्ले के लोगों को सूचना दी| नवजात के शरीर पर कोई कपड़ा भी नही था। गंदे कपड़े में लपेटकर कूड़े के ढेर पर बेटी को फेंककर उसकी मां चली गयी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| दारोगा मोहन सिंह ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]