जाँच टीम साथ ले गयी नलकूप खंड के अभिलेख

0
116

फर्रुखाबाद: बीते दिन सीडीओ के द्वारा नलकूप खंड के कार्यालय का निरीक्षण किया गया था| जिसके बाद उन्होंने नलकूप खंड का केन्द्रीय भंडार कक्ष सील कर दिया था| सीडीओ द्वारा नामित की गयी टीम ने नलकूप खंड में जाकर अभिलेख कब्जे में लेकर अपने साथ ले गयी|
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आदित्य कुमार, एई डीआरडीए आरसी श्रीवास्तव, जेई लघु सिंचाई आशीष कुमार आदि ने टीम के साथ सील किया गया केन्द्रीय भंडार कक्ष खोला और उसमे  रखे कल पुर्जों की सूची तैयार की| इसकेतकरीबन 6 घंटे से अधिक समय तक चली जाँच के बाद जाँच टीम ने अभिलेख अपने कब्जे में ले लिये| अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी आदित्य कुमारने बताया कि अभिलेख कब्जे में लिये गये है| उनकी जाँच चल रही है| भंडार कक्ष से बनायी गयी सूची का मिलान किया जायेगा| इसके बाद जाँच रिपोर्ट सीडीओ को सौपी जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]