नलकूप का बिल जमा करनें जा रहे किसान के 30 हजार साफ

0
131

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के टप्पेबाजों का साम्राज्य दिन व दिन बढ़ता जा रहा है| बीते दिनों बैंक से रूपये निकाल कर जा रहे ग्रामीण के लाखों रूपये साफ हो गये थे| जिसका पुलिस आज तक पता नही लगा सकी| तब तक टप्पेबाजों नें पुलिस को नया होमवर्क दे दिया|
थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी जितेंद्र कुमार ट्यूबवेल का बिल जमा करने करने के लिए फर्रुखाबाद गए थे वहां पर पूरे पैसे ना होने के कारण वापस आ गये|  मोहम्मदाबाद चौराहे से घर जाने के लिए टेंपो में बैठे, जब जितेंद्र नीमकरोरी स्टेशन के पास उतरे तो उन्होंने देखा कि टेम्पो में किसी ने उनकी जेब काटकर जेब में रखे 30 हजार निकाल लिये हैं| जिसके बाद बाद में अपने साथी की मदद से मोहम्दाबाद जेब कतरे को ढूंढने मोटरसाइकिल से आये|  लेकिन जेबकतरा नहीं मिला|  जितेंद्र ने बताया कि एक युवक टेम्पो में उसके पास बैठा था|  वह नीमकरोरी पावर हाउस के पास उतर गया उसी ने उसकी जेब काटी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]