नर्सरी में काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
112

FARRUKHABAD : कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी प्रेमपाल के बेटे दीपू की आज दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक केपिता का कहना है कि नगला गोदाम स्थित नर्सरी मालिक बबलू आज सुबह उसके घर आकर लड़के को बाइक से kiahoeबुला ले गये थे और दोपहर बाद वे उसे घर पर छोड़कर बगैर कुछ बताये बाइक दौड़ाकर चले गये। उसका कहना है कि मेरे लड़के दीपू ने मुझे बताया कि बबलू ने नर्सरी पर ले जाकर किसी चीज में मिलाकर उसे जहर दे दिया है। यह बात उसने लडख़ड़ाती जुबान से कई बार कही। लड़के की हालत बिगड़ते ही मैं उसे कायमगंज के सरकारी अस्पताल लाया। तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]