नरमू नें संगठन की रेलवे पर जीत का मनाया जश्न

0
325

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)यूनियन की मान्यता के लिए हुए चुनावी जंग में जीत की सूचना मिलने ही यूनियन के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए। एन.ई रेलवे मजदूर यूनियन के द्वारा भारतीय रेलवे पर भारी विजय का ज्श्म मनाकर खुशी का इजहार किया|

[adrotate banner="3"]

संगठन के कार्यालय पर शाखा मंत्री अनुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित जश्न में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए| शाखा मंत्री नें बताया कि बीते 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता हेतु चुनाव हुआ था| चुनाव में भारतीय रेलवे के 17 जोंन में 13 जोंन में एआईआरएफ भारी मतों से जीता और रेलवे बोर्ड से फेडरेशन की मान्यता प्राप्त की| यह बड़ी उपलब्धि है| इस दौरान टीएस यादव, प्रदीप यादव, हीरालाल, विश्वनाथ सिंह, जाकिर मियां, विजय गंगवार, रावेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश आदि रहे|

[adrotate banner="2"]