फर्रुखाबाद: जनपद में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ईश्वरीय प्रसाद पाण्डेय ने चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद सीडीओ ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मनरेगा व सफाई व्यवस्था के कार्यों को वरीयता दी जायेगी। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
[adrotate banner="3"]
86 बैच के पीसीएस ईश्वरीय प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा, सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। जो समस्याएं हैं उनका निवारण अति शीघ्र किया जायेगा। आगे हम अभी क्या कह सकते हैं। चार दिन काम करने के बाद आपको खुद ही पता चल जायेगा कि हम कैसा काम कर रहे हैं।
[adrotate banner="2"]


