नये सपा जिला अध्यक्ष ने बदला भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

0
117

सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से भंग चल रही समितियों के पुनर्गठन के क्रम में सपा जिलाध्यक्ष्य राज कुमार सिंह राठौर ने चारों विधान सभा क्षेत्रों में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में मंदीप यादव,  कायमगंज में नवाब सिंह यादव,  भोजपुर में भोला यादव और अमृतपुर में सुरेन्द्र सिंह यादव को विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है.

[adrotate banner="3"]

जिला महासचिव समीर यादव ने बताया कि इनमें केवल विधानसभा क्षेत्र भोजपु के ही अध्यक्ष नया चेहरा है। शेष तीनों के पास पूर्व में भी यह जिम्मेदारी रही है। उन्होंने बताया कि चारों अध्यक्षों को दस दिन में कमेटी बनाने को कहा गया है।

[adrotate banner="2"]