नये थानाध्यक्ष का चोरों ने किया तहे दिल से स्वागत

0
113

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : एक तरफ जहां पूरे जनपद का फोर्स कमालगंज में तैनात बना रहा, वहीं दूसरी तरफ चोरों ने थानाध्यक्ष कमालगंज जोकि शुक्रवार को चार्ज लेने पहुंचे लेकिन उनके आने से पूर्व ही कमालगंज के चोरों ने तहे दिल से इस्तकबाल किया और उन्हें अपनी उपस्थिति का एहसास कराया।dukan

[adrotate banner="3"]

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर थाने से कोई ज्यादा दूर नहीं और दूर हो भी तो चोरों की हिम्मत की तो दाग देनी पड़ेगी। आरक्षी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक पूरे दिन जहां डेरा जमाये रहे हों और प्रशासनिक अमला भी पल पल पर जनता में माहौल शांत करने का प्रयास करता रहा हो वहीं बीती रात चोरों ने भी अपने हाथ साफ कर लिये। मोहल्ले के पप्पू शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा की दुकान हनुमान मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर है।

[bannergarden id=”8″]

पप्पू शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गये। चोरों ने उनकी दुकान में रखे दो सिल्वर के दरबाजे और सात हजार रुपये चोरी कर लिये। घटना के सम्बंध में कमालगंज थाने में घटना की तहरीर दी गयी है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]