नयी सपा महानगर कार्यकारिणी में उर्मिला समर्थकों का बोलबाला, पंचशील उपाध्यक्ष

0
198

फर्रुखाबाद:सपा महानगर की नयी कार्यकारिणी में उर्मिला समर्थकों को बोलबाला नजर आ रहा है। बंटी यादव को चौथी बार महसचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक के पुत्र को उपाध्य

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष महताब खान के साथ दो दिन पूर्व पार्टी प्रेक्षक के सामने हुई फजीहत का असर उनके द्वारा घोषित नयी कार्यकारिणी में नजर आ रहा हैं उन्होंने कई पुराने और कई नए चेहरों को जोड़कर शहर में पार्टी गतिविधियाँ बढाने की योजना बनायीं है। बुधवार को घोषित कार्यकारिणी में बनटी यादव को चौथी बार महासचिव बनने का मौका मिला है। बनटी ने विधान सभा चुनाव में उर्मिला राजपूत के प्रचार में रात- दिन एक कर दिया था। मन जा रहा है कि बंटी को इसी का ईनाम मिला है। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बबलू शाक्य और सत्य प्रकाश यादव भी उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष बने हैं। जबकि ललित शाक्य, इखलाक नूर खान, सुरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र वर्मा, उस्मान सिद्दीकी रफ़ी अहमद और राज कुमार शर्मा सचिव मनोनीत किये गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में अधिकाँश नए हैं।

[adrotate banner="2"]