नया कानून: गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

0
264

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन नये कानूनों में बदलाव बाद सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में भी कैदियों को जागरूकता कार्यक्रम के तहत उनकी जानकारी दी गयी| जिसमे बताया गया कि गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदियों की अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जाएगी। 

सेन्ट्रल जेल के सभागार में आयोजित हुए नये कानूनों की जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे विधिक सेवा सचिव अपर जिला जज संजय कुमार नें बंदियों को नये कार्यक्रम की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि तीन अहम कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 भारतीय नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। उन्होंने बंदियों को नये कानूनों के विषय में अवगत कराया| संचालन जेलर करूणेन्द्र कुमार यादव नें किया| इस दौरान उपकारापाल सुरजीत कुमार, अनीश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]