नम्बर की जगह बाइकों पर शुरू हुई मोदी प्लेट

0
96

FARRUKHABAD : नरेन्द्र मोदी के भाजपा प्रधानमंत्री लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से उनके समर्थकों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। तमाम तरह के प्रोडक्ट मोदी के नाम से शुरू हो गये हैं और अब बाइकों की नम्बर प्लेट की जगह मोदी प्लेट आ गयी है। modi plate

[adrotate banner="3"]

जहां एक तरफ दीपावली के त्यौहार पर मोदी पटाखा, मोदी रसगुल्ले, मोदी की डिस्प्ले वाला मोबाइल, मोदी के नाम से बनाये गये गीत चर्चा का विषय बने हैं। विपक्षीदलों में मोदी के इस बढ़ते कद को देखकर उनकी काट ढूंढने की तैयारी चल रही है। वहीं मोदी के नाम से एक और नई चीज सामने आयी। मोदी प्लेट।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दरअसल शहर में कुछ बाइकों के पीछे लगी नम्बर प्लेटों की जगह पर मोदी प्लेट लगायी गयी है। जिस पर नमो नमः मोदीवादी जनसंदेश लिखा गया है। ऐसा कई बाइकों में देखने को मिला है। मोदी प्लेट बाइकों में लोगों के चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इन बाइकों पर अभी तक शायद नहीं पड़ी है। नही तो मोदी चालान भी हो सकता है।

[adrotate banner="2"]