ननिहाल से गायब मासूम के अपहरण की आशंका

0
114

masumफर्रुखाबाद : (मोहम्मदाबाद)बीते दिन दोपहर को घर के बाहर खेलते हुए अचानक मासूम ग़ायब हो गयी परिजनों ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी| परिजन अपहरण की आशंका बता रहे है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर (किलमापुर) निवासी अमरसिंह चंदेल की पुत्री नीतू बच्चों के साथ मायके आयी थी। 21 जनवरी को दोपहर बाद नीतू की पुत्री खुशी (5) घर के बाहर खेल रही थी। देर शाम तक जब खुशी दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।उन्होंने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अमर सिंह के अनुसार खुशी के खेलने के दौरान उनके बड़े भाई बाबू ¨सह का साला मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी मन्नू ¨सह आया था। खुशी को टाफी दिलाने के बहाने मन्नू गांव में रघुराज ¨सह की दुकान पर ले गया। इसके बाद से खुशी व मन्नू गायब हैं। खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। खुशी की तलाश में परिजन ग्रामीणों के साथ बबूल वन व आसपास इलाके में खोजबीन करते रहे। वहीं पुत्री के लापता होने से नीतू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने खुशी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]