ननिहाल जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
124

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के पखना चौराहे के पास पड़ोसी जनपद एटा के थाना नयागांव के ग्राम खरसुलिया निवासी महेश राठौर के 22 वर्षीय पुत्र मोनू राठौर की मार्ग दुर्घटना में सोमवार को प्रातः मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

मृतक के पिता महेश राठौर ने बताया कि वह अपने परिवार सहित पानीपत में रह रहा था। बीते कुछ दिनों पूर्व उसके पिता की मौत हो गयी थी। जिसके तेरहवीं संस्कार के लिए हम लोग 24 जुलाई को पानीपत से एटा आये थे। तकरीबन तीन दिन पूर्व मोनू मेरापुर निवासी अपने मौसा रामवीर राठौर के यहां आ गया था और मुझसे एक हजार रुपये भी लाया था। मोनू का कहना था कि मौसा के घर से वह अपनी ननिहाल अहिमलापुर आरटीओ कार्यालय जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवायेगा।

सोमवार को प्रातः मोनू अकेले ही अपने मौसा की बाइक लेकर आरटीओ कार्यालय के लिए चल दिया। तभी पखना चौराहे के पास उसकी गाड़ी फिसल गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनू को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। मोनू के परिजनों को पुलिस ने ही उसकी जेब में रखे मोबाइल से सूचना दी। मौके पर मृतक के पिता के अलावा अन्य परिजन भी पहुंच गये। तिकोना चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण गुप्ता ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[adrotate banner="2"]