ननिहाल जा रहे बाइक सबार की टैम्पों से कुचलकर मौत, साथी गंभीर

0
117

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) साथी के साथ बाइक पर सबार होकर ननिहाल जा रहे युवक की टैम्पों से कुचलकर मौत हो गयी| जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
जनपद हरदोई के पाली नगला मैसी निवासी 25 वर्षीय अतुल पुत्र सुधीर कुमार अपनी ननिहाल दोषपुर मिर्जापुर शाहजंहापुर के रहने वाले 26 वर्षीय जयंत कुमार के साथ बाइक पर सबार होकर नानी के घर जा रहा था| उसी दौरान थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ के निकट अमृतपुर के निकट डीसीएम को ओवर टेक करने के चलते बाइक सबारों की टैम्पो से टक्कर हो गयी| जिससे जयंत और अतुल गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
लगभग 6:50 बजे दोनों को लोहिया अस्पताल एम्बुलेंस 108 के ईएमटी धर्मेन्द्र सिंह और पुलिस कर्मियों नें भर्ती कराया| जंहा परीक्षण के बाद अतुल को ईएमओ डॉ० राजकिशोर ने मृत घोषित कर दिया| मृतक के भाई अंकुर नें बताया कि धमेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था| वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]