नदीम फारुखी की कोर्ट से आज जमानत टली, बुधवार को सुनवाई

0
145

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की कोर्ट में जमानत के लिए सुनवाई फिलहाल टल गयी है| अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख दी गयी है|
शमसाबाद थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी एक महिला के घर के भीतर घुसकर उसके साथ लातघूसों से पिटाई करने और मुंह में तमंचा रखने और उसकी लज्जाभंग करने के आरोप में बीते दिन गिरफ्तार कर जेल भेजे गये सपा जिलाध्यक्ष की जमानत के लिए सुनवाई जिला जज के न्यायालय में होनी थी| लेकिन अभियोजन पक्ष के जिला शासकीय अधिवक्ता सुदेश प्रताप सिंह नें कोर्ट को बताया कि उन्हें केस डायरी समय से नही मिली है| जिससे वह उसका अवलोकन नही कर सके है| लिहाजा उन्होंने कोर्ट से समय माँगा| जिसके बाद कोर्ट नें बुधवार 4 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]