नगर विधायक की पहल पर पुराने सिड्यूल से मिलेगी बिजली

0
133

फर्रुखाबाद: नगरवासी पिछले कई दिनों से विद्युत ट्रिपिंग से परेशान हैं। अघोषित विद्युत कटौती व बिजली का कोई समय न रह जाने से लोग पीने के पानी तक के लिए तबाह हो चुके हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर विधायक विजय सिंह ने विद्युत के उच्चाधिकारियों से बात कर पिछला सिड्यूल शुरू करवा दिया हैं।

[adrotate banner="3"]

पुराने सड्यूल के अनुसार अब नगरवासियों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक एवं शाम चार बजे से 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं मिलेगी। शाम 7 बजे विद्युत आने के बाद सुबह 6 बजे तक 11 घंटे निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जायेगी। दिन में 11 बजे से चार बजे तक 5 घंटे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। जिससे कुल मिलाकर अब नगर वासियों को पहले की तरह 16 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

अभी तक चले नये सिड्यूल में नागरिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शाम 7 बजे जाने वाली बिजली रात 11 बजे आती थी, उसका भी कोई ठीक नहीं रहता था। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं दिन में भी बिजली का कोई समय नहीं रह गया था। जिससे आम जनता बिजली के समय को लेकर ही चकरघिन्नी बनी हुई थी।

[adrotate banner="2"]