फर्रुखाबाद:जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन नगर निगम की सुबह, शहरियों को बचाने के साथ शुरू हुई। सफाईकर्मियों की फौज ने मोर्चा संभालकर दुकान और मकान के सामने छिड़काव की शुरुआत की। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया छिड़काव में तेजी आई। कई टीमों ने पूरे शहर को सैनिटाइज कराने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया।
नगर को इस समय सैनिटाइज करने के लिए नगर पालिका परिषद ने कमर कस की है| सोमवार सुबह होंते ही पालिका के सफाई कर्मी जहां नगर से कूड़े को साफ करने के लिए निकले तो वहीं पालिका द्वारा घोल बना टैंकरों में भर सुबह ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। इसके बाद पहले से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सफाई कर्मचारी छिड़काव को निकल पड़े।
चौकी, थानों और गलियों, नालियों में दवा का छिडकाव किया जा रहा है| सफाई कर्मी भी शहरियों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे है|
मास्क-दस्तानें वितरण की मांग उठायी
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि नें ईओ रश्मि भारती को ज्ञापन देकर उनसे मास्क, दस्ताना और सेनेटाइजर वितरित किये जाने की मांग की| स्वच्छता के साथ उठाया गया कूड़ा
नगर पालिका ने सफाई के साथ कूड़ा भी उठवाया। प्रयास किया जा रहा है कि कूड़ा सुबह समय से उठ सके| नगर को सैनिटाइज करने के लिए छिडकाब किया जा रहा है| पालिका पूरी मुतैदी से लगी है| ईओ नगर पालिका परिषद रश्मि भारती
नगरवासियों को बचाने के साथ हुई इनकी सुबह की शुरुआत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


