नगर में जगह-जगह दिखा पौधारोपण का क्रेज

0
122

फर्रुखाबाद:(कंपिल): नगर में 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। नगर के विद्यालयों में प्रातः होते ही साफ सफाई के बाद स्वतन्त्रता दिवस का कार्यक्रम बच्चों ने मनाया। ध्वजारोहण के बाद नगर पंचायत कंपिल सहित, थाना परिस कंपिल, व कई विद्यालयों में पौधारोपण का कार्य किया गया।
नगर पंचायत कंपिल के चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव,अधिशासी अधिकारी ब्रजकिशोर दुबे ने नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण करने के बाद द्रोपदी कुण्ड, मुगल घाट के पास लगभग 2000 पौधों की रोपाई की गई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी पौधारोपण कार्यक्रम किया।विद्यालयों में बच्चों ने संगीत ,धार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।नगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली।इसी के साथ कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने गरीब परिवार के बच्चों, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए एक विद्यालय की शुरुआत इस बर्ष की| जिसमे अभी तक 350 बच्चे शिक्षा ले रहे है। उनसे कोई भी फीस नहीं ली जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]