नगर पालिका ने उतरवाये खम्भों पर लगे होर्डिंग्स

0
134

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की शुभकामनाओं से पट चुके विद्युत पोलों को आज नगर पालिका कर्मचारियों ने हटाया। सुबह से चले नगर पालिका के इस अभियान में कई दर्जन होर्डिंग हटाये गये। लेकिन शहर की अभी जसमई, बेबर रोड, जिला जेल, आवास विकास आदि जगहों पर अभी भी खम्भों के ऊपर होर्डिंग्स का साम्राज्य है। नगर पालिका द्वारा तकरीबन एक ट्राली होर्डिंग्स व बैनर हटाये गये।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ में चलाये गये इस अभियान में फतेहगढ़ चौराहा, कचहरी रोड, कोतवाली रोड आदि जगहों के खम्भों पर लगे होर्डिंग्स नगर पालिका कर्मचारियों ने हटा दिये। इसके बावजूद भी सरकारी दीवारें विज्ञापनों से भरी पड़ी हैं। चाहे वह कोषागार की दीवार हो या रेलवे की। स्कूल हो या सरकारी भवन हर जगह प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है। जिस पर प्रशासन अभी मौन है।

 

[adrotate banner="2"]