नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष को महिला ने दी जान से मारने की धमकी

0
103

sahilesh1फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित निवासी शहर के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पूर्व के मोबाइल पर उनकी हत्या किये जाने की धमकी दी गयी है| उन्होंने इस सम्बन्ध में कोतवाली में तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

अवधेश दीक्षित ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 22 अगस्त की शाम वह पंडाबाग मंदिर से अपने घर मोहल्ला नवाब न्यामत खां पूर्व जा रहे थे| तभी अचानक उनके मोबाइल पर एक महिला ने मोबाइल नम्बर 7236876766 से फोन किया| कि क्या तुम शैलेश दीक्षित के भाई बोल रहे हो उनके हां कहने पर महिला ने कहा कि शैलेश दीक्षित के गोली लगी है, वह सड़क पर पड़े हैं। कुछ देर बाद पुन: फोन कर कहा कि शैलेश के जसमई दरवाजा पुलिस चौकी के पास गोली लगी है। सड़क पर पड़े हैं। तीसरी बार फोन आया तो वह घर पहुंच चुके थे। महिला ने कहा तुम्हे व तुम्हारे भाई को गोली से मार दूंगी|

प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह यादव ने बताया कि शिकायत की जांच करायी जा रही है| जाँच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]