नगर पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली

0
122

फर्रुखाबाद:नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली में पालिका स्टाफ के अलावा एनसीसी के बच्चों ने भी भाग लिया।
गुरुवार से रैली का आरंभ किया गया| पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के नेतृत्व में एनसीसी के बच्चो ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया| उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि नगर को साफ-स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के कोई काम नहीं हो सकता। रैली नगर पालिका पालिका से नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं मार्गों से होती हुई वापस नगर पालिका पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ नगर पालिका निशांत कुमार के साथ रैली में शामिल बच्चे स्वच्छ फर्रुखाबाद, स्वस्थ फर्रुखाबाद,पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करो,खुले में शौच बंद करो आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
एनसीसी के कमंडेंट आफिसर कर्नल वीएस, सूबेदार मेजर भूराराम चौधरी, 4 यूपी गर्ल्स वटालियन आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]