नगर पालिका अध्यक्ष के घर अनशन पर बैठेगा एफवीएम

0
237

MOHAN AGRVAALफर्रुखाबाद: सड़क निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही फर्रुखाबाद विकास मंच धरने पर बैठेगा| जिसकी पूर्व चेतावनी नगर पालिका अध्यक्ष को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

मंच के प्रधान कार्यालय एसआर कोल्ड में आयोजित की गयी पत्रकार वार्ता में बोलते हुये नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि साहबगंज चौराहे से गंगा दरवाजा तक सड़क निर्माण वर्षो से नही हुआ है| लगभगदो किलोमीटर वाले इस मार्ग का नाली निर्माण कराया गया था| नाली निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण का वजट भी पास किया गया था| लेकिन सड़क निर्माण नही कराया गया| जिससे नागरिको में आक्रोश है|

नगर अध्यक्ष ने कहा कि इसी मार्ग पर शनी व साई धाम भी है| इसी के साथ जैन धर्म की शोभायात्रा भी इसी मार्ग से निकाली जाती है| उन्होंने चेतावनी दी की यदि आने वाली 19 दिसम्बर तक सड़क निर्माण शूरू नही कराया गया तो 20 दिसम्बर को एफवीएम आमरण अनशन करेगा| इस दौरान मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]