नगर का नया बिजली रोस्टर, रात में अंधेरा

0
154

फर्रुखाबाद: एक सप्ताह तक अँधेरे में रहने की आदत डाल लीजिये| विद्युत कंपनी के अनुसार शहर के लोगों को रात को आठ बजे से रात 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। फर्रुखाबाद नगर के बाजार में अंधेरा होने से व्यापारियों का कारोबार और नेताओ का प्रचार निश्चित रूप से प्रभावित होने वाला है|

[adrotate banner="3"]

कन्नौज, छिबरामऊ में 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि के काम के चलते फतेहगढ़- फर्रुखाबाद युग्म शहर के आपूर्ति रोस्टर में पांच जून तक के लिए बदला गया है। वैसे बीच में ही कंपनी के अधिकारियों को शेड्यूल बदलना पड़ा है। एक सप्ताह तक ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर व मिल्क डेयरी फीडर के उपभोक्ताओं को दिन में 12 से रात आठ बजे तक बिजली मिलेगी, इसके बाद रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली दी जाएगी। लकूला व जसमई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर के उपभोक्ताओं को सुबह चार से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति होगी। शाम चार से रात 12 बजे तक बिजली दी जाएगी। अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार के मुताबिक चल रहे रोस्टर में काफी शिकायतें मिल रही थीं इसीलिए रोस्टर में परिर्वतन किया गया है। एक सप्ताह बाद फिर पूराने रोस्टर से आपूर्ति की जाएगी। फतेहगढ़ का रोस्टर नहीं बदला गया है|

[adrotate banner="2"]