नगर कांग्रेस कमेटी में 10 नये चेहरे और होंगे शामिल

0
151

FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव के लिए टूटी रीड़ की हड्डी बने कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। दौरे पर दौरे हो रहे हैं। कभी पर्यवेक्षक तो कभी खुद सलमान खुर्शीद आकर कार्यकर्ताओं के अंदर चुनावी ग्लूकोस भरने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके तहत नगर कांग्रेस कमेटी में अब 10 और नये चेहरों को जगह दिये जाने की कवायद शुरू हो गयी है। CONGRESS LOGO

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नगर कांग्रेस कमेटी की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। जिसमें 35 पदाधिकारियों को जगह दी गयी थी। अन्य पार्टियों की तुलना में संगठन के मामले में कमजोर चल रही कांग्रेस पार्टी की नगर कमेटी में अब 10 नये और नाम मांगे गये हैं। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद स्वीकृति दे दी जायेगी। नगर अध्यक्ष इकलाख खान ने सूची तैयार भी कर ली है। इकलाख खान ने बताया कि 10 नामों में सक्रिय और जुझारू लोगों को जगह दी गयी है। प्रदेश नेतृत्व भी इस पर मोहर लगायेगा। 10 लोगों के कमेटी में और शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह को प्रभारी जिलाध्यक्ष का पद देने की कवायद
SALMAN KHURSEED - SARVENDRA SINGHफर्रुखाबाद: पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही चर्चा का विषय हैं। अपने घारमपुर स्थित आवास पर पूर्व सैनिक और कांग्रेस नेता ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने सलमान खुर्शीद की बैठक कराकर भी अपनी दम खम का ऐहसास विदेशमंत्री को करा दिया था।

पर्यवेक्षक संजय कपूर के साथ वह मंच पर भी नजर आये थे। जिससे पुराने कांग्रेसी खफा भी हो गये थे और नये चेहरों को तवज्जो दिये जाने को लेकर पर्यवेक्षक संजय कपूर के सामने ही हंगामा काटा था। लेकिन ठाकुर सर्वेन्द्र सिहं के जिला कमेटी में पद मिलने की बात की चर्चा तभी से शुरू हुई थी। फिलहाल कांग्रेस से सूत्रों की मानें तो प्रभारी जिलाध्यक्ष के पद के लिए उनका नाम भेजा गया है। जेएनआई ने इससे पूर्व भी ठाकुर सर्वेन्द्र सिहं को कांग्रेस में अच्छे पद दिये जाने की संभावना पर खबर प्रकाशित की थी। फिलहाल कुछ कांग्रेसियों का कहना है कि ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह को प्रभारी जिलाध्यक्ष न बनाकर किसी और अच्छे पद पर ताजपोशी की जानी चाहिए।

[adrotate banner="2"]