नकाबपोश बदमाशो ने नकदी मोबाइल व कार लूटी

0
185

luutफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर कार सबार नकाबपोश बदमाशो ने नकदी सामान लूट लिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

अमरोहा देहात आवास विकास निवासी विनोद पुत्र प्रवीन सिंह ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह बीते 13 अक्टूबर को शाम लखनऊ से बुलेरो में लादकर कपड़े की जैकेट ला रहे थे| गाड़ी में ही उसका मालिक अतीक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बस्ती अमरोहा भी बैठकर जा रहे थे तभी एक कार पर सबार होकर आये उन्होंने गाड़ी में हाथ पैर बंधकर डाल दिया और 15 हजार अतीक से व 1500 रुपये विनोद के लूट लिये और कार भी उड़ा ले गये| दोनों को बाद में कार से फेंक दिया| पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]