नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सबार महिला की चेन लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बाइक से अपने भतीजे के साथ घर जा रही महिला के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया| बदमाश दिनदहाड़े चेन लूट कर फरार हो गये|
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर धीरपुर निवासी राजबेटी पत्नी नत्थू सिंह यादव अपने भतीजे विजय सिंह के साथ बाइक से रिश्तेदारी में रोहिला राजनारायण यादव के घर गयी थी| शाम लगभग 5 बजे वह वापस लौट रहे थे| उसी दौरान उसके गाँव रायपुर के निकट पीछे से काली पल्सर से आये बदमाशों ने उन्हें ओबर टेककर रोंक लिया| जिसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने राजबेटी की चेन लूट ली|
विजय सिंह पर बाइक चला रहे बदमाश ने तमंचा तान दिया| जिसके बाद वह चेन लूट कर फरार हो गये| घटना की सूचना देनें के लिए विजय सिंह ने डायल 100 को फोन किया| लेकिन वह बंद था| इसके बाद उसने धीरपुर के निकट पुलिस को सूचना दी| मदनपुर के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|