नकली जेबर बेचने में एक धरा गया

0
155

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित एक सर्राफ की दुकान पर नकली जेबर बेचने गये युवक को सर्राफा दुकानदार ने शक होने पर पकड़ लिया। बाद में नकली जेबर बेचने वाले को पुलिस को सौंप दिया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बीजलपुर निवासी राजेश कठेरिया पुत्र ह्रदेश कठेरिया गुरुवार दोपहर बाद चौक स्थित विशाल ज्वैलर्स पर कानों की झुमकी बेचने के लिए पहुंचा। दुकान के मालिक विशाल वर्मा ने उसे झुमकी के बदले पैसे दे दिये। शक होने पर विशाल ने झुमकी को कसौटी पर रगड़ कर देखा तो झुमकी नकली मिली। विशाल ने राजेश को पकड़कर दुकान में बैठा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश कठेरिया को कोतवाली लायी। जहां उसे हवालात में बंद कर दिया गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस सम्बंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया।

[adrotate banner="2"]